दिनेशपुर उत्तराखंड जरा हटके

मनोज राय बने दुर्गा पूजा उत्सव कमिटी के अध्यक्ष।

Spread the love

मनोज राय बने दुर्गा पूजा उत्सव कमिटी के अध्यक्ष।

 केशव- कुमार संवाददाता

दिनेशपुर। दुर्गा मंदिर स्थाई समिति और दुर्गा पूजा उत्सव कमेटी की संयुक्त बैठक में शारदीय नवरात्र पर होने वाली दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए मनोज राय को उत्सव कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

 

रविवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में वरिष्ठ संरक्षक रोहिताश मल्लिक की अध्यक्षता में समिति के पदाधिकारियों, क्षेत्र भर के गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष मृत्युंजय सरकार ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए अपनी कार्यकारी को भंग करने की घोषणा की। तत्पश्चात आगामी 20 अक्टूबर से होने वाली पूजा महोत्सव के लिए उत्सव कमेटी के गठन पर चर्चा हुई। अध्यक्ष पद के लिए मनोज राय, इंद्रजीत मंडल, गोविन्द मंडल, सुकुमार सरकार, दीपक चक्रवती ने दावेदारी पेश की। सर्वसम्मति बनाने का प्रयास हुआ। दीपक चक्रवती ने अपना नाम वापस ले लिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में चलाया गया बृहद ई-रिक्शा एवं टैम्पो चैकिंग अभियान* *ताबड़तोड़ कार्यवाही, 108 ई रिक्शा/टैम्पो चालकों पर कार्यवाही, 12 हुए सीज, जुर्माना जमा*

 

अन्य दावेदारों में आम सहमति नहीं बन पाई। सभा अध्यक्ष और स्थाई समिति ने सभी से विचार विमर्श के बाद 24 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन कर अध्यक्ष के चयन का जिम्मा सौंपा। कोर कमेटी ने मंथन के बाद अध्यक्ष पद के लिए मनोज राय के नाम की घोषणा की, साथ ही स्थाई समिति से विचार विमर्श करके कार्यकारिणी गठन करने के निर्देश दिए। नवनियुक्त अध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए सभी को साथ लेकर इस वर्ष के आयोजन के पहले से और बेहतर बनाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  आम लोगों को सुलभ हो स्वास्थ्य सेवाएंः डॉ. धन सिंह रावत।

 

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, चन्द्रकान्त मंडल, स्थाई समिति अध्यक्ष सरोज मंडल, महासचिव काजल राय, पूर्व अध्यक्ष आशुतोष राय, हिमांशु सरकार, अनादि रंजन मंडल, तारक बाछाड़, ममता हाल्दार, विजय मंडल, केके गाबा, रवि सरकार, भोला शर्मा, रमेश अग्रवाल, कुलवंत सिंह, दीपंकर राय, रोहित मंडल, सुभाष सरकार, सुब्रतो गोस्वामी, सुधीर राय, प्रोजीत मंडल, सत्यजीत विश्वास, सुशीला मिस्त्री, हीरा जंगपांगी, सत्यप्रकाश सिंह, मंयक अग्रवाल आदि मौजूद थे।