जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर द्वारा अनाधिकृत कालोनियों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर द्वारा अनाधिकृत कालोनियों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर के उपाध्यक्ष, द्वारा अनाधिकृत कालोनियों जिनके विरूद्ध नियमानुसार ध्वस्तीकरण आदेश पारित है, के विरूद्ध दिये गये निर्देशों के अनुपालन में बुधवार 26 जून को किच्छा में विभिन्न जगहों पर सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं प्राधिकरण की टीम द्वारा कार्यवाही की गई। मौ0 साकिर पुत्र गुलाम साविर द्वारा सिरौलीकलां, किच्छा व ब्रिजमान उर्फ बबली मान पत्नी स्व0 सुदेश सिंह द्वारा पुलभटटा (हरियाणा फार्म) किच्छा में विकसित की गई/जा रही कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

उपाध्यक्ष, श्री रूहेला द्वारा अनाधिकृत कालोनियों आदि के विरूद्ध भविष्य में भी कार्यवाही गतिमान रहने हेतु अवगत कराया गया एवं आमजन/कालोनाईज़रों से यह अपील की गयी कि विधिवत मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत किये जाने के उपरान्त ही निर्माण/विकास की कार्यवाही करें। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन से यह भी अनुरोध किया जाता है कि भूखण्ड को क्रय करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उक्त कालोनी का विधिवत मानचित्र प्राधिकरण से विकासकर्ता/विके्रता द्वारा स्वीकृत करवाया गया हो, ताकि वे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचे रहें।

karki
inder