"Tragic Accident in Rishikesh:
दिल्ली क्राइम

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने घर के बाहर सो रहे हैं मासूमो को कुचला हादसे में दो की मौत जबकि तीन घायल।

Spread the love

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने घर के बाहर सो रहे हैं मासूमो को कुचला हादसे में दो की मौत जबकि तीन घायल।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

दुःखद हादसा उत्तरी दिल्ली में तेज रफ्तार वाहन ने झुग्गी के बाहर सो रहे पांच लोगों को कुचला, मासूम सहित दो की मौत इनमें से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। भीड़ ने चालक को मौके पर पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।

 

 

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में झुग्गी के बाहर सो रहे पांच लोगों को टाटा एस ने कुचल दिया। इनमें से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। भीड़ ने चालक को मौके पर पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:33 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मजनू का टीला इलाके में हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची तो पांच लोग घायल अवस्था में मिले। सभी घायलों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने ज्योति (30) को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध BALENO से हथियार बरामद।

 

 

 

उपचार के दौरान चार साल के मासूम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घायल सुभाष और दो मासूम को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वाहन चालक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट* *प्रभावी पुलिसिंग/सुरक्षा व्यवस्था परखने IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में* *काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पैनी नजर* *शराब के नशे में मदहोश, अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*