उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

इन जिलों में मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी।

Spread the love

इन जिलों में मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तराखंड में दून समेत पांच जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी और चम्पावत जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पिलखी पीएचसी का सीएचसी में किया गया उच्चीकरण, घनसाली को मिली विकास योजनाओं की सौगात‘।

 

 

जबकि, अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। इससे बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में हो रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमवीरों के बीच पहुंचे सीएम धामी, 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में मनाई होली

 

 

बारिश न होने से मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को खूब सता रही है। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है।