उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

उत्तराखंड को पीएमएवाई-ग्रामीण और प्रधानमंत्री जनमन योजना में देशभर में पहला स्थान, राज्य की बड़ी उपलब्धि।

Spread the love

उत्तराखंड को पीएमएवाई-ग्रामीण और प्रधानमंत्री जनमन योजना में देशभर में पहला स्थान, राज्य की बड़ी उपलब्धि।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-ग्रामीण) और प्रधानमंत्री जनमन योजना में उत्तराखंड को देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर ग्राम्य विकास विभाग की सराहना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले हाईवे पर मौत का तांडव, रामनगर में युवक की दर्दनाक मौत।

भारत सरकार के निर्देशों के तहत मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने सचिव, ग्राम्य विकास श्रीमती राधिका झा, अपर सचिव श्रीमती अनुराधा पाल और उनकी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमवीरों के बीच पहुंचे सीएम धामी, 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में मनाई होली

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पीएमएवाई-ग्रामीण 2.0 सर्वे में सभी पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण 31 मार्च 2025 तक पूरा किया जाए।

इससे पहले भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की इम्पावर्ड कमेटी की बैठक में भी उत्तराखंड की इस उपलब्धि की सराहना की गई थी और राज्य स्तरीय बैठक आयोजित करने की अपेक्षा की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि

बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।