Harela Festival Announced
जरा हटके देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरेला पर्व के लिए संशोधित अवकाश की करी घोषणा।

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरेला पर्व के लिए संशोधित अवकाश की करी घोषणा,  प्रदेश में हरेला का पर्व भी 17 जुलाई को मनाया जायेगा।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

Harela Festival Announced – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश में हरेला पर्व के सार्वजनिक अवकाश 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को घोषित किये जाने के निर्देश दिये थे। प्रदेश में हरेला का पर्व भी 17 जुलाई को मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले केनरा बैंक के प्रतिनिधि, राहत कोष में दिया 25 लाख का चेक

 

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई, 2023 (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व दिनांक 16 जुलाई, 2023 के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई 2023 को मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने पुलिस कांस्टेबलों को दिया मंत्र, कानून व्यवस्था और आपदा प्रबंधन पर जोर

 

 

इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त उक्त विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई 2023 (रविवार) के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त तिथि को बैंक/कोषागार तथा उप कोषागारों में भी अवकाश रहेगा।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-देहरादून हाईवे खुलने के बाद सप्ताहांत के लिए और भी अधिक तैयार रहने की आवश्यकता है।