- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
रोशनी पांडे – प्रधान संपादक
- महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए है अमूल्य निधि – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और शान्ति का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। महात्मा बुद्ध ने सतकर्म के साथ सत्य को महत्व दिया। सत्य को जानने तथा जीवन में सत्य के साथ चलने की उन्होंने प्रेरणा दी।