उत्तराखंड देहरादून सियासत

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार की प्राथमिकताओं का रखा खाका

Spread the love

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार की प्राथमिकताओं का रखा खाका

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा में आयोजित सत्र के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सदन को संबोधित करते हुए अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और आगामी नीतियों की रूपरेखा सदन के सामने रखी।
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश को विकास के नए आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने किया कोटी डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास।

 

 

 

सदन में उपस्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य और विधायकगण ने राज्यपाल के अभिभाषण को सुना। इस अवसर पर विधानसभा का माहौल गरिमामय रहा और सत्र की कार्यवाही सुचारु रूप से संपन्न हुई।