उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

102 करोड़ की सौगात: धामी सरकार ने स्वास्थ्य, कुम्भ और आपदा कार्यों को दी रफ्तार

Spread the love

102 करोड़ की सौगात: धामी सरकार ने स्वास्थ्य, कुम्भ और आपदा कार्यों को दी रफ्तार

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण हेतु कुल लगभग 102 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

ऊधम सिंह नगर में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती

जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर स्थित उपजिला चिकित्सालय में 6 चिकित्साधिकारियों के लिए आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इससे चिकित्सकों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति

कुम्भ मेला-2027 के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में प्रस्तावित पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर भवन के निर्माण के लिए 50.27 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
साथ ही हर की पैड़ी से ललतारों सेतु तक गलियों के सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 9 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। यह कार्य स्मार्ट सिटी पीआईयू, लोक निर्माण विभाग, देहरादून के माध्यम से कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत की होली को सीएम धामी ने बताया सांस्कृतिक पहचान का आधार

आपदा न्यूनीकरण और पुनर्निर्माण कार्य

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत खानपुर विधानसभा क्षेत्र में नारसन-हरजौली-जट मुडलाना-लंडौरा-जौरासी-बुड़्ढाहेड़ी-बजेडी-राजपुताना मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त आरसीसी सेतु की एप्रोच के सुरक्षात्मक कार्य हेतु 6.67 करोड़ रुपये की योजना के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 2.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड ने उत्तराखंड स्टेट क्रेडिट सेमिनार में जारी किया ‘स्टेट फोकस पेपर 2026–27

वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण हेतु 32.50 करोड़ रुपये की मांग के सापेक्ष 25 करोड़ रुपये राज्य आपदा मोचन निधि से अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन भी प्रदान किया गया है।

सीमांत और पर्वतीय क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा

  • जनपद चम्पावत की पूर्णागिरी तहसील में हुड्डी नदी से ग्राम छानीगोठ की सुरक्षा हेतु 5.75 करोड़ की योजना के तहत 2.30 करोड़ की प्रथम किश्त स्वीकृत।

  • जनपद चमोली के गैरसैंण में रामगंगा नदी तट पर भू-कटाव रोकथाम हेतु 6.83 करोड़ में से 2.74 करोड़ की प्रथम किश्त स्वीकृत।

  • जनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक के हर्षिल में भागीरथी नदी तट पर सुरक्षात्मक कार्य हेतु 10.24 करोड़ में से 4.10 करोड़ की प्रथम किश्त स्वीकृत।

  • जनपद देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सुसवा नदी के दोनों तटों पर बाढ़ सुरक्षा योजना हेतु 4.30 करोड़ में से 1.72 करोड़ की प्रथम किश्त स्वीकृत।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार दौरे पर अमित शाह, सीएम धामी ने तैयारियों की ली हाईलेवल समीक्षा

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

नगर पंचायत ईमलीखेड़ा में लीगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए 13.90 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
साथ ही जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोबरियासार का नाम शहीद अनुज नेगी के नाम पर रखे जाने का अनुमोदन भी प्रदान किया गया है।

इन स्वीकृतियों से राज्य में स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, आधारभूत संरचना और धार्मिक पर्यटन से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।