उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में करोड़ों की विकास योजनाएं स्वीकृत

Spread the love

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में करोड़ों की विकास योजनाएं स्वीकृत

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

देहरादून में व्यय-वित्त समिति की बैठक मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें राज्य के विभिन्न जनपदों की अहम विकास योजनाओं को हरी झंडी दी गई। बैठक सचिवालय में आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पनचक्की रोड हादसा: SSP मंजूनाथ टीसी का सख़्त एक्शन, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाज़िर

मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जनपद चंपावत मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ मैदान में स्टेडियम निर्माण तथा गोलज्यू कॉरिडोर परियोजना के तहत श्री गोलू देवता मंदिर क्षेत्र में कॉरिडोर निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि योजना का प्रस्ताव मंदिर को केंद्र में रखते हुए तैयार किया जाए और इसमें कुमाऊं की पारंपरिक संस्कृति एवं नैसर्गिक स्वरूप का विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी आंदोलन को लेकर छात्रों-युवाओं में बढ़ता उत्साह, मथुरा से लखनऊ कूच की कभी भी हो सकती है घोषणा — रोहित जादौन

जनपद देहरादून के आमवाला तरला क्षेत्र में रिंग फेसिंग कार्यक्रम के अंतर्गत 1788.34 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित सीवरेज परियोजना को मंजूरी दी गई।

वहीं, केंद्रीय कारागार सितारगंज के विस्तारीकरण हेतु 3814.72 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अतिरिक्त धनराशि प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करें, पूर्ण परियोजनाओं का संचालन सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव

इसके अतिरिक्त गोलापर, हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं एकेडमिक भवन तथा 100 बेड छात्रावास निर्माण के लिए 2679.37 लाख रुपये की योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, दिलीप जावलकर, एस.ए. अदानकी, रणवीर सिंह चौहान, धीरज गब्र्याल सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।