मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का डामटा में स्वागत, यमुनाघाटी क्रीड़ा समारोह में दी बड़ी घोषणाएं।
उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का डामटा में स्वागत, यमुनाघाटी क्रीड़ा समारोह में दी बड़ी घोषणाएं।

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का डामटा में स्वागत, यमुनाघाटी क्रीड़ा समारोह में दी बड़ी घोषणाएं

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डामटा में आयोजित यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने भी ग्रामीणों के साथ लोक नृत्य में हिस्सा लिया।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने समारोह के आयोजन के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने मुगरसंती पट्टी के पैंसठ गांव के आराध्य रूद्रेश्वर महाराज के डांडा देवराणा मेला को राजकीय मेले के कैलेंडर में शामिल करने, टीकरा टॉप में खेल मैदान और हेलीपैड के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि डामटा क्षेत्र में पॉलीटेक्निक संस्थान की आवश्यकता पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर चला अभियान, एनडीपीएस व आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज

 

 

 

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि इस बार के बजट में इन गतिविधियों के लिए डेढ़ हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने यमुनाघाटी क्षेत्र में पर्यटन और तीर्थाटन के विकास की दिशा में सरकार के प्रयासों को भी साझा किया, जिसमें कृष्ण यमुना तीर्थ सर्किट और यमुनाघाटी के धार्मिक स्थलों के विकास की योजनाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आजीविका सशक्तिकरण पर बड़ा दांव, महिला किसान वर्ष 2026 के लिए विशेष रणनीति

 

 

 

मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र के विकास के लिए चारधाम ऑल वेदर रोड और रेलवे लाइन के निर्माण को भी प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र से इन परियोजनाओं के लिए समर्थन प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नमामि गंगे' कार्यक्रम के तहत गंगा एवं पर्यावरण स्वच्छता का दिया सन्देश।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने राज्य में नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता और भू-कानून जैसे ऐतिहासिक फैसलों का उल्लेख करते हुए राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

 

 

इस अवसर पर विधायक दुर्गेंश्वर लाल, जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि और मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।