उत्तराखंड देहरादून सियासत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मर्चेंट नेवी कर्मी करनदीप सिंह राणा के लापता होने पर जताई गहरी चिंता — परिजनों को दी हरसंभव मदद का भरोसा

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मर्चेंट नेवी कर्मी करनदीप सिंह राणा के लापता होने पर जताई गहरी चिंता — परिजनों को दी हरसंभव मदद का भरोसा

रोशन पांडे प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मर्चेंट नेवी में कार्यरत उत्तराखंड निवासी श्री करनदीप सिंह राणा के लापता होने के समाचार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री  धामी ने आज श्री करनदीप सिंह राणा के पिताजी से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहायता और सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के साथ निरंतर संपर्क में है। उन्होंने कहा कि करनदीप जी की सुरक्षा और शीघ्र सुरक्षित वापसी राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा, सीएम धामी ने किया सम्मान।

 

 

मुख्यमंत्री श्री धामी ने बताया कि उन्होंने स्वयं विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई और आवश्यक सहयोग के लिए वार्ता करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियाँ आपसी समन्वय के साथ हर आवश्यक कदम उठा रही हैं ताकि करनदीप जी का पता लगाया जा सके और उन्हें सुरक्षित स्वदेश वापस लाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड  की कई योजनाओं का शुभारंभ

 

 

 

मुख्यमंत्री ने करनदीप सिंह राणा के परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनकी चिंता और पीड़ा को समझती है और इस दिशा में पूरी गंभीरता से प्रयासरत है।