उत्तराखंड देहरादून सियासत

पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए प्रमाण पत्र

Spread the love

पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए प्रमाण पत्र

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में जामुई, बिहार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन से वर्चुअल प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पश्चिमी डिवीजन के वनकर्मियों ने दिया सरीसृपों को नया जीवन

 

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उधमसिंह नगर के कुल्हा और कोटद्वार के लछमपुर में पीएम जनमन योजना के तहत दो हॉस्टल बिल्डिंग का शिलान्यास भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मंच पर रामनगर के संदीप गुप्ता को बड़ी उपलब्धि, वन निगम के विशिष्ट क्रेता सम्मान से हुए सम्मानित।

 

इस अवसर पर विधायक  उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, सचिव डॉ. नीरज खेरवाल, महानिदेशक शिक्षा सुश्री झरना कमठान, निदेशक जनजाति कल्याण  संजय सिंह टोलिया उपस्थित थे