उत्तराखंड देहरादून सियासत

भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री धामी को दी दीर्घायु और जनसेवा में प्रगति की शुभकामनाएँ

Spread the love

भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री धामी को दी दीर्घायु और जनसेवा में प्रगति की शुभकामनाएँ

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल माननीय श्री भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून पहुंच कर शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।

इस अवसर पर श्री कोश्यारी ने मुख्यमंत्री श्री धामी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा जनसेवा के पथ पर निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए जो संकल्प लिया है, वह प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़ें 👉  अब पिथौरागढ़ सिर्फ 1 घंटे दूर, CM धामी ने विमान सेवा का किया उद्घाटन

 

 

मुख्यमंत्री श्री धामी ने भी श्री कोश्यारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा से उनके मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री कोश्यारी जैसे वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद और अनुभव उन्हें जनसेवा के कार्यों में ऊर्जा प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘न्याय आपके द्वार’ पहल की शुरुआत, 13 जिलों में एक साथ लगेगी राजस्व लोक अदालत