उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही लगातार जारी ।

Spread the love

लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही लगातार जारी ।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी वेबसाइटो से रहे सतर्क: नैनीताल पुलिस की चेतावनी।

अब तक की कार्यवाही का विवरण –

👉 अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध शराब में 256 मुकदमे पंजीकृत कर 254 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लगभग 10,376 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की गई।

 

 

👉 अवैध शस्त्र कार्यवाही में 68 मुकदमे पंजीकृत कर 46 चाकुओं, 22 तमंचों व 27 कारतूसों के साथ 68 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसपी सिटी हल्द्वानी ने अवैध मदरसों के सत्यापन/सीलिंग ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को किया ब्रीफ, दिए निर्देश।

👉 अवैध मादक पदार्थो की कार्यवाही में अब तक 16 अभियोग पंजीकृत कर 1002 ग्राम चरस , स्मैक 115.74 ग्राम, 09.490 किलोग्राम गांजा व 383 कैप्सूल /इंजेक्शन तथा 19 अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी दस्तावेजों से जमानत दिलाने की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार"

 

 

 

👉 लाइसेंसी शस्त्र जमा की कार्यवाही में अब तक लगभग 9,761 लाइसेंसी शस्त्र जमा किए गए कार्यवाही लगातार रहेगी जारी।

🛑 निरोधात्मक कार्यवाही में अब तक 956 मामलो में 6,802 व्यक्तियो के चालान किए गए तथा कुल 3,646 व्यक्ति पाबंद हुए।