उत्तराखंड क्राइम देहरादून

भालूओं की पित्त की थैली के साथ दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में

Spread the love

भालूओं की पित्त की थैली के साथ दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

देहरादून: एसटीएफ ने चार भालूओं की पित्त की थैली के साथ दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया

 

 

देहरादून – एसटीएफ ने दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चार भालूओं की पित्त की थैली बरामद हुई है। इन थैलियों का वजन 460 ग्राम बताया गया है और इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-ढाबों से किरायेदारों तक चेकिंग तेज, पुलिस एक्ट व आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

 

 

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चमोली पुलिस और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर थराली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो संदिग्धों को टीम ने चेकिंग के लिए रोका और तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चार भालूओं की पित्त की थैली बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले हाईवे पर मौत का तांडव, रामनगर में युवक की दर्दनाक मौत।

 

 

पूछताछ में आरोपियों की पहचान बलवंत सिंह और मेहरबान सिंह, निवासी थराली जिला चमोली, के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि वे कई वर्षों से वन्य जीवों को मारकर उनके अंगों की तस्करी कर रहे हैं। यह पित्त की थैली भी उन्होंने भालुओं का शिकार करने के बाद निकाली है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस के साथ मिलकर मामले में अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  *अपराध समीक्षा बैठक में सख्त तेवर — एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने तय की जिम्मेदारी, कार्यप्रणाली में होगा सुधार* *होली-रमजान पर हाई अलर्ट — एसएसपी ने कसे पेंच, हुड़दंगियों को चेतावनी, काम नहीं तो दाम नहीं* *सराहनीय कार्य करने वाले 39 और पुलिस के 14 मेघावी बच्चे हुए सम्मानित*