उत्तर प्रदेश क्राइम

दर्दनाक घटना: सड़क किनारे खड़ी एक महिला को कार ने रौंदा,

Spread the love

दर्दनाक घटना: सड़क किनारे खड़ी एक महिला को कार ने रौंदा,

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

दोपहर करीब दो बजे जीटी रोड पर सेहोर रजबहा पुल के पास सड़क किनारे खड़ी एक महिला को कार ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति ने थाने में तहरीर दी है।

गांव अनवराबाद निवासी राजू पुत्र रामजीत सिंह के अनुसार 12 जनवरी की दोपहर वह अपनी पत्नी छाया देवी के साथ कहीं जाने के लिए सेहोर रजबहा पुल के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। एटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी पत्नी छाया देवी को रौंद दिया। इससे करीब 55 वर्षीय छाया देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा होते ही आसपास के तमाम लोग घटनास्थल पर आ गए। कार चालक वहां से भाग निकला। जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पति ने पत्नी की गला काटकर  की, हत्या  हत्या का कारण बताया अवैध संबंध