उत्तर प्रदेश क्राइम

भारी बारिश से तीन हादसे, दो बच्चों सहित पांच की दर्दनाक मौत

Spread the love

भारी बारिश से तीन हादसे, दो बच्चों सहित पांच की दर्दनाक मौत

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

मैनपुरी: मैनपुरी जिले में बुधवार की रात भारी बारिश ने कहर बरपाया, जिससे अलग-अलग स्थानों पर मकान की दीवारें गिरने से पांच लोगों की जान चली गई। इन दर्दनाक हादसों में दो मासूम बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे प्रभावित परिवारों में मातम छा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सख्त कार्रवाई, अवैध आरबीएम ले जाते ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर पकड़े”

 

पहली घटना कुरावली क्षेत्र के राजलपुर गांव की है, जहां कप्तान सिंह जाटव के मकान की दीवार बारिश के चलते अचानक गिर गई। इस हादसे में छप्पर के नीचे सो रही ममता देवी (40) और दिलीप कुमार (35) की मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

 

दूसरी घटना भोगांव क्षेत्र के शिवपुरी गांव में हुई, जहां मनोज यादव का परिवार कच्चे मकान में सो रहा था। रात करीब 11 बजे मकान की दीवार अचानक गिर गई, जिससे मनोज की पत्नी फूलन देवी के साथ उनके दो मासूम बच्चे, 3 वर्षीय हर्ष और 2 महीने की वर्षा की दर्दनाक मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने मौके पर पहुंचकर शवों को मलबे से निकालकर मोर्चरी भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स माफिया पर SSP का प्रहार: 463 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

तीसरी घटना भोगांव के ही कटरा ब्योंति कलां गांव की है, जहां रामू (25) के मकान की दीवार गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रामू के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात नियमों की पाठशाला: ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी में नैनीताल पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक

 

इन घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। प्रशासन ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है, जबकि मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।