उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

मुखानी पुलिस की सतर्कता से चंद घंटों में चोरी का खुलासा, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, बैटरी बरामद।

Spread the love

✅ *मुखानी पुलिस की सतर्कता से चंद घंटों में चोरी का खुलासा, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, बैटरी बरामद।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

✅ *दूसरे मामले में अवैध शराब के साथ 02 व्यक्ति गिरफ्तार*

 

दिनांक *12/07/25* को वादी *दीपचंद जोशी पुत्र एस. जोशी निवासी सरस्वती विहार कॉलोनी, लालडाट, मुखानी* ने थाना मुखानी में शिकायत दी कि दिनांक *10/07/2025को उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी, जिसमें किसी अज्ञात चोर द्वारा वाहन का शीशा तोड़कर गाड़ी की बैटरी चोरी* कर ली गई।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना मुखानी पर *एफ.आई.आर. संख्या 177/25* अंतर्गत धारा *303(2)/324 बी.एन.एस.* के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना *उप निरीक्षक अविनाश मौर्य* के सुपुर्द की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक *श्री प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा घटनाक्रम के शीघ्र अनावरण हेतु *पुलिस अधीक्षक नगर श्री प्रकाश चंद्र* को टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के अनुपालन में *सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहानी* के पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष मुखानी श्री दिनेश जोशी* के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।। टीम द्वारा घटनास्थल के *आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के गहन अवलोकन के पश्चात एक संदिग्ध व्यक्ति चिन्हित किया गया।*
दिनांक *12/07/25* को *उप निरीक्षक अविनाश मौर्य व उनकी टीम* द्वारा *अभियुक्त को अंबा कॉलोनी, मुखानी से समय 21:02 बजे चोरी की गई बैटरी सहित गिरफ्तार* किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  "SSP के निर्देश पर पंचायत चुनाव हेतु ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान घोषित"

*गिरफ्तारी*

*लाल सिंह बिष्ट पुत्र ओमप्रकाश*, निवासी लालडाट कोहली कॉलोनी, थाना मुखानी, उम्र 58 वर्ष

*पुलिस टीम*

1. उप निरीक्षक अविनाश मौर्य
2. कांस्टेबल धीरज सुगड़ा
3. कांस्टेबल शंकर सिंह

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ग्राउंड जीरो पर – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम"

*अपराधिक इतिहास –*

अभियुक्त *लाल सिंह* के विरुद्ध *थाना मुखानी व हल्द्वानी में कुल 09 अभियोग* (चोरी व अन्य आपराधिक मामलों में) पूर्व में पंजीकृत हैं।

✅ *अवैध शराब के साथ 02 व्यक्तियों को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*मुखानी थानाध्यक्ष श्री दिनेश जोशी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वसुंधरा बैंक्विट हॉल तिहारे के पास आरटीओ रोड थाना मुखानी से *बंटी शर्मा पुत्र महेश चंद* शर्मा निवासी पुजारी जी के मकान में छडायल मुखानी थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 36 वर्ष को *अवैध रूप से शराब पिलाते हुए गिरफ्तार* किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत, कई घायल – शिक्षा मंत्री ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद
2- कांस्टेबल रविंद्र खाति

*2-*
साकेत कॉलोनी तिहारे के पास थाना मुखानी *पंकज टम्टा पुत्र मोहन राम टम्टा* निवासी सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल के पास लालडाट चौराहा मुखानी उम्र 33 वर्ष को *58 टेट्रा पैक माल्टा देसी मसालेदार शराब खाम के साथ गिरफ्तार* कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार
2- कांस्टेबल खेम सिंह राणा
3- कांस्टेबल जयलाल

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*