उत्तराखंड क्राइम रामनगर

UKSSSC परीक्षा विवाद: युवाओं ने आयोग के अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की।

Spread the love

UKSSSC परीक्षा विवाद: युवाओं ने आयोग के अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। 21 सितम्बर 2025 को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक की आशंका को लेकर युवाओं में जबरदस्त आक्रोश है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र के माध्यम से सीबीआई जांच की मांग उठाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  *एसएसपी नैनीताल मन्जुनाथ टीसी ने शातिर सपेरों के काले कारनामों के राज का किया पर्दाफाश* *हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में बहुमूल्य सोने-चॉदी के आभूषणों पर किया था हाथ साफ* *02 मामलों में 03 शातिर चोर गिरफ्तार 25 लाख से अधिक के सोने-चॉदी आभूषण व बर्तन बरामद* *एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत*

पत्र में कहा गया है कि यह मामला प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है, ऐसे में शीघ्र और ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं। युवाओं ने ज्ञापन में कुछ प्रमुख मांगें रखी हैं—

  • स्नातक स्तरीय परीक्षा की सीबीआई जांच कराई जाए।

  • UKSSSC के वर्तमान अधिकारियों की जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो।

  • आयोग के अध्यक्ष को तत्काल पद से हटाया जाए।

  • एक माह के भीतर परीक्षा निष्पक्ष तरीके से पुनः आयोजित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल छुट्टी के समय भारी वाहनों पर रोक, एसडीएम लक्सर का सख्त आदेश

युवाओं का कहना है कि यह केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं है, बल्कि उनके भविष्य और विश्वास का प्रश्न है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन की राह अपनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  *कोतवाली मल्लीताल का निरीक्षण, on line से लेकर मैनुअली कार्यशैली से लेकर बैरक, भोजनालय तक एसएसपी मंजुनाथ टीसी की पैनी नजर, परखी पुलिसिंग की हर बारीकी* *असले खोलने-जोड़ने में जिनकी अटकी सांस, उनकी लगी क्लास, 07 फुर्तीले जवानों को एसएसपी का नकद इनाम*