उत्तराखंड क्राइम रामनगर

घर का बुझा चिराग: टेड़ा गांव के पास सड़क हादसे में युवक की जान गई।

Spread the love

घर का बुझा चिराग: टेड़ा गांव के पास सड़क हादसे में युवक की जान गई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। टेड़ा गांव के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

मृतक की पहचान 29 वर्षीय रवि खत्री पुत्र हीरा सिंह के रूप में हुई है। रवि अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से दो विवाहित हैं, जबकि एक बहन पढ़ाई कर रही है। रवि की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक साल की मासूम बेटी भी है। हाल ही में परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उसके पिता ने रवि के नाम से दूध की डेरी भी शुरू करवाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा पर सख्ती: हल्द्वानी के प्रमुख चौराहों का एसएसपी ने किया निरीक्षण

हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक 22 वर्षीय सुमित बोरा पुत्र जशवंत बोरा, निवासी बासिटीला, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेड़ा गांव के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे पेड़ से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  होली पर्व को देखते हुए जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन छापेमारी अभियान चलाया।

घटना के बाद पीछे से आ रहे उनके साथियों ने दोनों घायलों को तत्काल रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। सुमित की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. सारिक ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना का मामला है। ओवरटेक के दौरान बाइक का बैलेंस बिगड़ा और पेड़ से टकराने से हादसा हुआ। सुमित के सिर में गहरी चोट है और कान से खून बहने के कारण उसे रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर चला अभियान, एनडीपीएस व आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अप्रैल माह में रवि की बहन की शादी भी होनी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।