उत्तराखंड क्राइम

“एसटीएफ की छापेमारी: तीन वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार, सवा तीन फुट के दो हाथी दांत बरामद”

Spread the love

“एसटीएफ की छापेमारी: तीन वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार, सवा तीन फुट के दो हाथी दांत बरामद”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई: तीन वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार, सवा तीन फुट के दो हाथी दांत बरामद

 

देहरादून: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई में तीन वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से सवा तीन फुट के दो हाथी दांत बरामद किए हैं। इन हाथी दांतों की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत, पूर्व सैनिकों को जोड़ा जाएगा तंत्र से।

 

 

एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने जानकारी दी कि उधम सिंह नगर में यूपी बॉर्डर पर वन्य जीव तस्करों की सक्रियता की सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश की एसटीएफ के साथ मिलकर छापेमारी की गई। बरेली के एक गांव से इस कार्रवाई के दौरान आदित्य, करण सिंह और नत्था सिंह नामक तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। ये तीनों आरोपी बरेली और खीरी के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

 

 

आरोपियों ने इन हाथी दांतों को प्राप्त करने के लिए हाथी की हत्या की कैसे की, इस पर एसटीएफ की जांच चल रही है। जांच के बाद मामले की और जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल, आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात