राहुल गांधी के खिलाफ धमकी और अपशब्दों पर कांग्रेस का विरोध, भाजपा सरकार का पुतला फूंका”

राहुल गांधी के खिलाफ धमकी और अपशब्दों पर कांग्रेस का विरोध, भाजपा सरकार का पुतला फूंका”

 रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

भाजपा नेताओं व उनके सहयोगी दलों द्वारा कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ की गई अर्नगल बयानबाजी एवं खुलेआम दी गई जान से मारने की धमकी के खिलाफ आज रामनगर में पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस जन नें भाजपा सरकार का पुतला दहन किया. कांग्रेस कार्यालय में एकत्र कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ नें भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रानीखेत रोड पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया. इस दौरान पूर्व विधायक रणजीत रावत नें कहा की कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा और उनके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा की जा रही निम्न स्तर की घटिया और अमर्यादित बयान बाजी को कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान पर इन नेताओं के खिलाफ तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए

 

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 : EVM-VVPAT की FLC और SSR को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक*

 

 

और भाजपा को तुरंत इस पर माफ़ी मांगनी चाहिए. पुतला दहन करने वालो में नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नरेश कालिया, अनिल अग्रवाल खुलासा, राजेन्द्र बिष्ट, अब्दुल कय्यूम, बाबर खान, डूंगर कनवाल, दीपक मसीह, कैलाश त्रिपाठी, नजाकत अली, महेश पाण्डेय, दीपू सिंह, कमल तिवारी, चन्दन जमनाल, मोईन खान, अंकुश अग्रवाल, पंकज सुयाल, देबू बिष्ट, कमल नेगी, चाँद खान, कुबेर कड़ाकोटि, पंकज पाण्डेय, मो अजमल, सुमित तिवारी, धीरज उपाध्याय, मो काजी, वीरेंद्र तिवारी, धीरज मौलिखी, मो करीम, मो कलीम, नवीन सनवाल, आफाक हुसैन, प्रेम जैन, मोहन सिंह तड़ियाल, राम सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे.

karki
inder