भ्रामक वीडियो वायरल करने पर SSP की बड़ी कार्रवाई, आरोपी पर ₹10,000 का जुर्माना।

भ्रामक वीडियो वायरल करने पर SSP की बड़ी कार्रवाई, आरोपी पर ₹10,000 का जुर्माना।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 21 अप्रैल:
पर्यटन नगरी नैनीताल में सोशल मीडिया पर यातायात जाम की एक भ्रामक वीडियो वायरल करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रह्लाद नारायण मीणा के संज्ञान में मामला आते ही पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  *नैनीताल पुलिस का बड़ा खुलासा! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में बेनकाब हुआ बुजुर्ग महिला हत्याकांड* *पुरानी दुश्मनी में रची गई खौफनाक साजिश, 03 गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त डंडे, पाना और पत्थर बरामद*

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही थीं, जिनमें नैनीताल में भारी ट्रैफिक जाम का दावा किया गया था। जांच में पाया गया कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी और तथ्यहीन है।

इस वीडियो को कमलेश सिंह असगोला, निवासी पहाड़पानी, थाना मुक्तेश्वर द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्री कमित जोशी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹10,000 का चालान किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला की तैयारियों को लेकर विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर फैलाना न केवल आम जनता में भ्रम और घबराहट पैदा करता है, बल्कि नैनीताल जैसे पर्यटन स्थल की साख को भी नुकसान पहुँचाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  चित्रकूट दीप महोत्सव में जगमगाए 11 हजार दीप, मदन जोशी के आयोजन में आज लोकगायक इंदर आर्य देंगे प्रस्तुति

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल जनपद के सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निरंतर नजर रखे हुए है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी से करें और कोई भी जानकारी साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस