क्राइम निवाड़ी मध्यप्रदेश

पत्नी को प्रेमी के साथ देख आग-बबूला हुआ पति, कर डाला बड़ा कांड, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति खुद पहुंचा थाने।

Spread the love

पत्नी को प्रेमी के साथ देख आग-बबूला हुआ पति, कर डाला बड़ा कांड, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति खुद पहुंचा थाने।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैना में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यहां युवक अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर बौखला गया। गुस्से में युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस काे वारदात की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” में युवाओं को नशे से बचाने में जुटे एसएसपी मंजूनाथ टीसी* *60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,🏆 एसएसपी ने टीम का बढ़ाया मनोबल* *🗣️ नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं — संपत्ति भी जाएगी- SSP NAINITAL*

 

 

जानकार अनुसार, कैना गांव निवासी रामगोपाल कुशवाहा (35 वर्ष) सोमवार सुबह देवराखेरा रोड़ स्थित अपने खेत पर काम करने पहुंचा था। यहां पर उसकी पत्नी अनीता कुशवाहा (32 वर्ष) और घनश्याम रैकवार (35 वर्ष) पहले से मौजूद थे। पत्नी के साथ घनश्याम को आपत्तिजनक हालत में देखकर रामगोपाल भड़क गया। पहले उसका दोनों के साथ विवाद हुआ। इसके बाद रामगोपाल ने खेत में ही पड़ी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति सीधे कोतवाली थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि पत्नी बेवफा थी, इसलिए उसकी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। दोनों के शव घर में पड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में

कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत युवक को गिरफ्तार किया और सीधे मौके पर पहुंची जहां दो शव पड़े हुए थे। शवों को देखने के बाद तत्काल ही एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है। मामले में ग्रामीणों का कहना है कि आरोपित पति अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान था। उसकी पत्नी मृतिका अनीता और मृतक घनश्याम से प्रेम-प्रसंग चलता था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर नीलकंठ मेडिकल स्टोर बंद

 

 

 

पहले भी इस मामले को लेकर विवाद हो चुका था। सोमवार को जब खेत पर उसने दोनों को साथ देखा तो खुद पर काबू न कर सका और इस घटना को अंजाम दे दिया। घटना स्थल पर पुलिस के आलाधिकार पहुंच गए हैं।