क्राइम देवप्रयाग

13 वर्षीय बालिका नदी की तेज धारा में बहिं एसडीआरएफ, जल पुलिस व गोताखोर तलाश में जुटी।

Spread the love

13 वर्षीय बालिका नदी की तेज धारा में बहिं एसडीआरएफ, जल पुलिस व गोताखोर तलाश में जुटी।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

उत्तराखंड के देवप्रयाग में भागीरथी घाट पर एक 13 वर्षीय बालिका नदी की तेज धारा में बह गई। बताया जा रहा है कि बच्ची वहां पानी पीने गई थी। पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है। ग्राम प्रधान नगर सुनील ने बताया कि मंगलवार शाम को भागीरथी पुल के नीचे नदी किनारे गांव की कुछ लड़कियां पानी पीने गई थीं। बारिश से उफान में बह रही भागीरथी की एक तेज लहर उनकी ओर आई।

यह भी पढ़ें 👉  *वायरल होने की चाह पड़ी महंगी, लाइक और फॉलोअर्स के चक्कर में गया जेल, तमंचे वाली पोस्ट बनी आफत* *दहशत फैलाओगे तो बख्शे नहीं जाओगे—SSP मंजुनाथ का सख्त अल्टीमेटम*

 

 

जिसमें उम्र में बड़ी लड़कियां तो किसी तरह के निकल भागीं। मगर 13 वर्षीय अर्चना पुत्री मदनलाल तेज बहाब में बह गई। नगर के जूनियर हाईस्कूल में आठवीं की छात्रा अर्चना के बहने की सूचना मिलते उसकी मां सुषमा, दो भाईयों व बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

 

चंडीगढ़ में कार्यरत बालिका के पिता मदनलाल भी घर पहुंच गए हैं।थाना प्रभारी हिंडोलाखाल संजीव थपलियाल, राजस्व उप निरीक्षक मनोज बागड़ी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि बालिका की तलाश के लिए देवप्रयाग पुलिस के साथ कोटेश्वर से कौड़ियाला तक 60 किमी नदी क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया गया है। जिसमें एसडीआरएफ, जल पुलिस व गोताखोर शामिल हैं। ग्राम प्रधान सुनील के अनुसार भागीरथी तट पर पहले भी कई बार बहने की घटना हो चुकी है। कोटेश्वर बांध से छोड़े जाने वाले तेज पानी को देखते यहां सुरक्षित घाट निर्माण की मांग पर कोई कारवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में घिनौनी वारदातः सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता सलाखों के पीछे।