उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

सड़क हादसा : तेज रफ़्तार बाइक दीवार से टकराई तीन घायल। देखिए वीडियो..

Spread the love

सड़क हादसा : तेज रफ़्तार बाइक दीवार से टकराई तीन घायल। देखिए वीडियो..

 

उधम सिंह राठौर –  संपादक

नैनीताल –  मल्लीताल मॉल रोड में कई बार एक्सीडेंट की घटनाएं हो चुकी है वही  आज एक बार फिर एक दोपहियां वाहन की तीसरी घटना आहार विहार बॉटल नैक पर हुई। यहा अपर मॉल रोड में मोड़ और संकरा रास्ता होने की वजह से यहां  पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। यहां पर अधिकतर दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर दीवार और बिजली के पोल से टकरा जाते हैं, जिससे वो कई बार गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल की सख्ती: शुक्रवार परेड में जवानों की फिटनेस और फायर पावर का टेस्ट

 

इसी जगह पर पिछले माह 5 सितंबर को बाइक रेस के दौरान एक एक्सीडेंट मोटरसाइकिल का हुआ जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गए, और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दूसरा एक्सीडेंट 26 सितंबर को स्कूटी का हुआ जिसमें चालक बाल बाल बचा और आज गुरुवार रात पल्सर बाइक का एक्सीडेंट हुआ है जिसमें नैनीताल निवासी 38 वर्षीय संदीप, 28 वर्षीय सूरज और 25 वर्षीय सुमित घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

वही चिकित्सक हाशिम अंसारी ने बताया कि इसमें से सुमित और सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के हायर सेंटर रैफर कर दिया है। रैफर किये दोनों युवकों को हल्द्वानी में न्यूरोसर्जन को दिखाने का परामर्श दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  60 लाख की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर दबोची,  SSP ने टीम को किया सम्मानित “नशे के सौदागरों का अब होगा पूरा सफाया