उत्तराखंड क्राइम रामनगर

गोली कांड से दहला रामनगर: 78 वर्षीय बुज़ुर्ग की मौत, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Spread the love

गोली कांड से दहला रामनगर: 78 वर्षीय बुज़ुर्ग की मौत, पुलिस ने शुरू की छानबीन

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर: ग्राम उमेदपुर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 78 वर्षीय रसपाल सिंह पूरेवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क घेरने वालों पर सख्ती, कोशी रोड में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान कोशी रोड चूड़ी गली में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 11 चालान कर 6500 रुपये जुर्माना वसूला।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई मौत है।

यह भी पढ़ें 👉  रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में माता की चौकी का आयोजन, कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami

प्रारंभिक जांच में कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यूसीआरआरएफपी की बैठक

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जा सकता है ताकि मामले की हर बारीकी का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण किया जा सके।