उत्तर प्रदेश क्राइम

” दुष्कर्म और हत्या: बहन के साथ हुए दरिद्र घटना का संज्ञान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार “

Spread the love

” दुष्कर्म और हत्या: बहन के साथ हुए दरिद्र घटना का संज्ञान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार “

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

घटना कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र की है जिसमें एक सगे भाई ने जिस पर कि बहन की रक्षा का दारोमदार समाज ने उसे पर सौंपा था उसने ही अपनी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी ।

 

 

आपको बता दें कि पटियाली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीती 3 फरवरी को 19 वर्षीय भाई ने आधी रात में घर में सोई अपनी 17 वर्षीय बहन के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और बहन इस घटना के बारे में किसी को बता ना दे इस डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  दिन-रात दौड़ते डंपर बने खतरा, एनएच-309 पर फिर टली बड़ी अनहोनी

 

 

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटियाली गोविंद बल्लभ शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया की मृतका किशोरी के चाचा के द्वारा 4 फरवरी को इस आशय की एक तहरीर अपने भतीजे के खिलाफ दी गई थी जिस पर काफी तलाश करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार होने के बाद पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इस बात का खुलासा करते हुए आरोपी ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु 1 साल पहले हो चुकी है और वह अपनी मां और बहन के साथ रहता है 3 फरवरी को जब उसकी मां रिश्तेदारी में गई थी और घर में वह अपनी बहन के साथ अकेला था उसने अपने मोबाइल में गंदी वीडियो देखने के बाद आवेश में आकर अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया और बहन द्वारा इस घटना का किसी के सामने वर्णन ना कर दिया जाए इसलिए गला दबाकर बहन की हत्या कर दी पुलिस द्वारा आरोपी के पास से बरामद मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बरामद किए गए हैं आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*