उत्तर प्रदेश क्राइम

मां के साथ फुटपाथ पर सोती बच्ची से हैवानियत, पुलिस ने कठोर कार्रवाई के लिए तीनों आरोपियों को लिया हिरासत में “

Spread the love

मां के साथ फुटपाथ पर सोती बच्ची से हैवानियत, पुलिस ने कठोर कार्रवाई के लिए तीनों आरोपियों को लिया हिरासत में “

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

धर्मशाला बाजार में मां के साथ फुटपाथ पर सोई छह वर्षीय बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। कैंट पुलिस, मां की तहरीर पर दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज कर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात की है।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*

 

 

 

बच्ची के पिता की मृत्यु हाे चुकी है। मां भीख मांगकर गुजारा करती है। वह धर्मशाला पुल के नीचे फुटपाथ पर रहती है। बच्ची रात में मां के साथ सोई थी। आरोप है कि इसी दौरान नशे में पहुंचे कुछ युवकों ने बच्ची को अगवा कर लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर हैवानियत की। उसकी चीख सुनकर मां पहुंची तो आरोपी फरार हो गए।

घटना की जानकारी होते ही फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची कैंट और गोरखनाथ थाने की पुलिस ने जानकारी जुटाई। उधर, पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से शुक्रवार की सुबह उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। कैंट पुलिस सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”