उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

भीमताल क्षेत्र में स्टंटबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने सिखाया सबक* *व्यक्ति के विरुद्ध हुई चलानी कार्यवाही वाहन भी सीज*

Spread the love

*भीमताल क्षेत्र में स्टंटबाजी करने वाले युवक को पुलिस ने सिखाया सबक*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*व्यक्ति के विरुद्ध हुई चलानी कार्यवाही वाहन भी सीज*

*एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर *ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही* करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  102 करोड़ की सौगात: धामी सरकार ने स्वास्थ्य, कुम्भ और आपदा कार्यों को दी रफ्तार

जिस आदेश के अनुपालन में *थाना भीमताल क्षेत्र में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया स्टंटबाजी करने* की शिकायत मिलने पर *थानाध्यक्ष भीमताल श्री विमल कुमार मिश्रा* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति मो साबिर पुत्र मो ज़ाकिर निवासी गोरखपुर भीमताल जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष को थाने लाया गया और उसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए *उसके वाहन संख्या UK04AF4693 स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत चलानी कार्यवाही कर वाहन को सीज* किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में SDRF–SDMF प्रस्तावों की समीक्षा

युवक की काउंसलिंग की गई और उसे भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी से लेकर 2027 कुंभ तक, विकास एजेंडे पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश

 

*अपील-*
नैनीताल पुलिस सभी युवाओं से अपील करती है कि वे रैश ड्राइविंग और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें, जिससे न केवल उनकी जान बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम मे न पड़े। यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित रहे।

*