उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम रूद्रपुर

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया हत्या का खुलासा एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

Spread the love

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया हत्या का खुलासा एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*रूद्रपुर पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर राजविंदर सिंह उर्फ राजू हत्याकाण्ड का किया खुलासा।*
*आरोपी से हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद।*

रुद्रपुर:-दिनाँक 01/10/2023 को वादी तारा सिंह पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह निवास ग्राम रायपुर थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर की तहरीर के आधार पर थाना हाजा मे मुकदमा अपराध संख्या- 545/2023 धारा 302/504 भा0द0वि० बनाम सुच्चा सिंह पुत्र स्व० धर्म सिंह निवासी ग्राम रायपुर रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर अभियोग पंजीकृत किया गया हस्व आदेश उच्चाधिकारियो के विवेचना वरिउ0नि0 अर्जुन गिरी गोस्वामी को सुपुर्द की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट* *प्रभावी पुलिसिंग/सुरक्षा व्यवस्था परखने IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में* *काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पैनी नजर* *शराब के नशे में मदहोश, अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*

 

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला ऊधमसिंह नगर के निर्देशन में घटना मे संलिप्त व्यक्तियों की तुरन्त गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमो का गठन किया गया, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय रुद्रपुर, श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदया रुद्रपुर के कुशल नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त सुच्चा सिंह पुत्र स्व0 धर्म सिंह निवासी रायपुर रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर को लंबाबड़ काशीपुर रोड़ रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त सुच्चा सिंह उपरोक्त के कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल डिस्कवर रंग काला- ग्रे रजिस्ट्रेशन नंबर UK 06 AA-7366 बरामद हुई। अभियुक्त द्वारा मोटरसाइकिल का प्रयोग गोली चलाकर हत्या कर भागने में प्रयुक्त की गई है। अभियुक्त की निशांदेही पर ग्राम रायपुर से एक अदद तमंचा 315 बोर, 01अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिवसीय एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा रामनगर में सम्पन्न

 

*बरामदगी का विवरण-*
1. एक मोटर साईकिल रजि0नं0 UK06AA 7366 डिस्कवर ।
2. एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर |
*अभियुक्त का नाम पता*
सुच्चा सिंह पुत्र स्व0 धर्म सिंह निवासी ग्राम किरतपुर रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह उम्र 69 वर्ष