उत्तर प्रदेश क्राइम

दो बाइको की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर हादसे में एक युवक की मौके पर हुई मौत जबकि दो घायल।

Spread the love

दो बाइको की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर हादसे में एक युवक की मौके पर हुई मौत जबकि दो घायल।

 रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

खुटहन। थाना क्षेत्र के बनुआडीह पोखरे के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। बनुवाडीह गांव निवासी रंजन दुबे का पुत्र आयुष दुबे (25) अपनी बाइक से गांव के ही शनि यादव को बैठाकर रात करीब नौ बजे गोसाईंपुर चौराहे से घर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हिरण के मांस के साथ पकड़ा गया आरोपी, दो फरार

 

 

शाहगंज की तरफ से गोबरहा गांव निवासी विजय बहादुर यादव बाइक से अपने भांजे खंजहापुर जिला आजमगढ़ निवासी सूरज यादव के साथ घर आ रहे थे। बनुआडीह पोखरे के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

 

इसमें आयुष दुबे, सूरज और शनि गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सीएचसी में ले गई, जहां चिकित्सकों ने आयुष दुबे को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आयुष तीन भाईयों में सबसे छोटा था।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*