उत्तराखंड क्राइम नैनीताल रामनगर

रामनगर में फिर बिखरी लापरवाही! छोई रोड बना ‘मौत का ट्रैप’, दो युवकों की दर्दनाक मौत 🚨

Spread the love

🚨 रामनगर में फिर बिखरी लापरवाही! छोई रोड बना ‘मौत का ट्रैप’, दो युवकों की दर्दनाक मौत 🚨

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

#रामनगर |
#रामनगर के छोई क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा अब एक गंभीर चेतावनी बनकर सामने आया है। बाइक और टेंपू की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। लेकिन यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि लगातार हो रही अनदेखी और लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की, लेकिन उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
खामियों पर उठे सवाल:
#छोई रोड पर लंबे समय से ट्रैफिक नियंत्रण की कमी, तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा इंतजामों का अभाव बना हुआ है। स्थानीय लोग लगातार शिकायत करते रहे, लेकिन हालात जस के तस बने रहे।
अब जनता पूछ रही है:
👉 क्या हर बार जान जाने के बाद ही प्रशासन हरकत में आएगा?
👉 क्या इस रोड को सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी किसी की नहीं?

यह भी पढ़ें 👉  मध्य पूर्व संकट के बीच उत्तराखंड में गैस-ईंधन आपूर्ति की समीक्षा, मुख्य सचिव ने अफवाहों पर सख्ती के दिए निर्देश

 

 

 

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने, स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है।
👉 अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो छोई रोड पर ऐसे हादसे आगे भी जारी रह सकते हैं…