उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

नैनीताल पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी, चोर के साथ जेवरात बरामद

Spread the love

नैनीताल पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी, चोर के साथ जेवरात बरामद

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी मामले में एसएसपी नैनीताल ने किया खुलासा

चोरी हुए 04 लाख 80 हजार रूपये लगभग के सोने के जेवरात सहित शातिर चोर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 21.12.2024 को वादी दीपेन्द्र चंद पांडे पुत्र केशव दत्त पांडे निवासी गली नंबर 3 शिव विहार लोहरिया साल मल्ला थाना मुखानी की तहरीर कि दिनांक 13/11/24 से 15/11/24 के बीच किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से सोने के जेवर तथा पैसे चोरी करने की सूचना दी उक्त सूचना पर थाना हाजा पर मुकदमा Fir no. 221/24 धारा 305(a) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराध समीक्षा बैठक में सख्त तेवर — एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने तय की जिम्मेदारी, कार्यप्रणाली में होगा सुधार* *होली-रमजान पर हाई अलर्ट — एसएसपी ने कसे पेंच, हुड़दंगियों को चेतावनी, काम नहीं तो दाम नहीं* *सराहनीय कार्य करने वाले 39 और पुलिस के 14 मेघावी बच्चे हुए सम्मानित*

उक्त घटना में श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम गठित कर मामले के शीघ्र अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।

 

प्रकाश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन करने पर दिनांक 05/01/25 को एक युवक को 52 डाट से बसानी को जाने वाले रास्ते पर मय चोरी किये गए आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले हाईवे पर मौत का तांडव, रामनगर में युवक की दर्दनाक मौत।

 

 

अभियोग में धारा 331(4)/317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताएं कि वह चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहा था अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के मुकदमों में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  102 करोड़ की सौगात: धामी सरकार ने स्वास्थ्य, कुम्भ और आपदा कार्यों को दी रफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त-
राजकुमार राठौर पुत्र राम अवतार निवासी कुसुमखेड़ा आर के टेन्ट रोड राज विहार कॉलोनी फेस 2 मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष
अपराधिक इतिहास अभियुक्त
1-Fir no -296/21 u/s 380/411 ipc
2-Fir no -172/23 u/s 380/457/411 ipc

माल बरामदगी-
1- 01 जोड़ी पीली धातु के कंगन
2- 01 पीली धातु का मंगलसूत्र
3- 01 पीली धातु की अंगूठी

पुलिस टीम-
1- उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह
2- कांस्टेबल गणेश गिरी
3- कांस्टेबल बलवंत सिंह
4- कांस्टेबल रोहित