उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

हरियाणा से घर छोड़कर आई थीं नाबालिग बालिकाएँ, मुखानी पुलिस ने किया परिजनों के सकुशल सुपुर्द।

Spread the love

*हरियाणा से घर छोड़कर आई थीं नाबालिग बालिकाएँ, मुखानी पुलिस ने किया परिजनों के सकुशल सुपुर्द।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

दिनांक 24.08.2025 को शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान *सेन्ट्रल तिराहे पर तैनात होमगार्ड द्वारा सूचना* दी गई कि *03 संदिग्ध बालिकाएं सोने की चेन बेचने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें कुछ लोगों ने पकड़ा है।*
इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँचे और तीनों बालिकाओं को सुरक्षा की दृष्टि से संरक्षण में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना मुखानी लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  102 करोड़ की सौगात: धामी सरकार ने स्वास्थ्य, कुम्भ और आपदा कार्यों को दी रफ्तार

*बालिकाएँ निवासी गुड़गांव हरियाणा, क्रमशः उम्र 16 व 17 वर्ष* से परिजनों का पता पूछने पर परिजनों की जानकारी बताई गई। बताया कि घर से नाराज होकर वो घूमने आ गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

परिजनों को सूचित करने पर बताया कि उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है, जिस पर हरियाणा पुलिस को अवगत कराया गया। तो पाया कि इनकी गुमशुदगी थाना सेक्टर-5 गुरुग्राम, हरियाणा में मुकदमा FIR नंबर 273/25 धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात में पंजीकृत है।

आज पुलिस द्वारा तीनों बालिकाओं के परिजन एवं हरियाणा पुलिस टीम थाना मुखानी पहुँची और *आवश्यक कार्यवाही के बाद तीनों बालिकाओं को सकुशल उनके सुपुर्द* किया गया। *परिजनों द्वारा अपनी बालिकाओं के सकुशल बरामद होने पर नैनीताल पुलिस का धन्यवाद किया गया।*

यह भी पढ़ें 👉  होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 रजनी आर्या मुखानी
2- कानि0 बलवन्त सिंह
3- कानि0 सुरेश देवाडी
4- कानि0 गणेश गिरी