उत्तराखंड क्राइम रामनगर

+पुलिस चौकी के साये में भी असुरक्षित पिरूमदारा: महिलाएं खुद लड़ रही हैं अपराधियों से, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल””पिरूमदारा बना अपराधियों का गढ़, चौकी पुलिस मूक दर्शक – कब जागेगा प्रशासन?

Spread the love
  • पुलिस चौकी के साये में भी असुरक्षित पिरूमदारा: महिलाएं खुद लड़ रही हैं अपराधियों से, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल””पिरूमदारा बना अपराधियों का गढ़, चौकी पुलिस मूक दर्शक – कब जागेगा प्रशासन?

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

पिरूमदारा में सुरक्षा व्यवस्था चरमराई: महिलाओं ने चेन स्नैचर को पकड़ा, पुलिस नदारद
लगातार बढ़ रहे अपराध, चौकी पुलिस सिर्फ दावे तक सीमित

रामनगर (पिरूमदारा)। पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को उजागर कर रही हैं। ताजा मामला बुधवार शाम का है जब शीतलकुंज इलाके में वॉक पर निकली दो महिलाओं से चेन स्नैचिंग की कोशिश हुई।

हैरानी की बात यह रही कि पुलिस मौके से नदारद रही और महिलाओं ने खुद आरोपी को पकड़कर चप्पलों से पिटाई की। जब आरोपी ने खुद को घिरा पाया, तो पिस्टल निकालकर महिलाओं को डराने की कोशिश की और भाग निकला। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है।

स्थानीय महिला शशि देवी ने बताया कि वारदात के बाद कई बार पुलिस को फोन किया गया, लेकिन मौके पर पहुंचने में उन्हें देर लग गई। लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ गश्त के दावे करती है, लेकिन जमीन पर कोई कार्रवाई नजर नहीं आती।

पिछले कुछ महीनों से पिरूमदारा क्षेत्र में चोरी, लूट और चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन चौकी पुलिस इन मामलों को रोकने में नाकाम रही है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे मांग कर रहे हैं कि या तो चौकी में सक्षम अधिकारी तैनात किए जाएं या फिर उच्च अधिकारियों को खुद क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लेना चाहिए।

अब देखने वाली बात होगी कि क्या पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द पकड़ पाती है या फिर ये घटनाएं यूं ही आम होती रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ