उत्तर प्रदेश क्राइम

“15 दिन पहले अपहरण के मामले में शव कुएं में मिला।

Spread the love

“15 दिन पहले अपहरण के मामले में शव कुएं में मिला

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 सदर कोतवाली के तेजवापुर गांव की घटना, मां ने 15 दिन पहले अपहरण का दर्ज कराया मुकदमा नारा। मंझनपुर कोतवाली के तेजवापुर गांव में बस्ती से बाहर एक कुएं में किशोरी का शत-विक्षत शव मिला। किशोरी के अपहरण का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था। किशोरी की बहन ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव के दौरान रामनगर में हंगामा: बूथ पर विधायक और दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक

 

 

कैनी मजरा तेजवापुर गांव के बाहर बुधवार सुबह कुएं में एक किशोरी का शव कंकाल के रूप में मिला। कुएं से बदबू आने की आशंका पर लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो पहचान सावित्री (15) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची मृतका की बहन ने कपड़े के आधार पर शव की शिनाख्त की। बताया कि उसकी बहन 15 दिन पहले घर से लापता हो गई थी। घरवालों ने अभय सिंह के खिलाफ सावित्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। आशंका जाहिर की जा रही है कि सावित्री की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, ऑटो चालक गिरफ्तार

 

 

इस बारे इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लड़की की मां ने 15 दिन पहले बेटी को अगवा करने के बारे अभय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शव काफी सड़ चुका है, कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कानून व्यवस्था ध्वस्त, पुलिस की लापरवाही से डरे ग्रामीण पुलिस की सुस्ती से बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े हमला और लूट