उत्तराखंड क्राइम रामनगर

पीरूमदारा में भीषण सड़क दुर्घटना: डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की जान गई

Spread the love

पीरूमदारा में भीषण सड़क दुर्घटना: डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की जान गई

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

पीरूमदारा। आज सुबह पीरूमदारा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। एनएच 309 पर पीरूमदारा मुख्य चौराहे के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार जैनब (उम्र 45 वर्ष) और उनके बेटे फैजान (उम्र 25 वर्ष) को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*

 

 

 

मृतक जैनब और फैजान, भावपुरा रामपुर के निवासी थे और यहां अपने रिश्तेदारों से मिलने आए हुए थे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, और स्थानीय लोग तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों पर भीड़ ही भीड़, CM धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

 

 

 

इस हादसे ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है, और वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण के कड़े उपायों की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने PM मोदी को दिया उत्तराखंड आने का निमंत्रण, मेगा प्रोजेक्ट्स पर मांगा सहयोग