उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

सनरूफ से निकला सिर, पुलिस ने काटा चालान – वायरल वीडियो पर SSP का एक्शन।

Spread the love

सनरूफ से निकला सिर, पुलिस ने काटा चालान – वायरल वीडियो पर SSP का एक्शन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के आधार पर नैनीताल पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए हरियाणा नंबर की एक गाड़ी के चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। वीडियो में कुछ लोग चलते वाहन की सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाने की कड़ी हिदायत

 

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंटबाजी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। वायरल वीडियो इसी निर्देश की गंभीरता को साबित करता है।

 

 

 

 

वीडियो ज्योलिकोट क्षेत्र का है, जिसमें तेज रफ्तार वाहन में सवार लोग फोटोग्राफी और स्टंट करते देखे गए। इस लापरवाही से न केवल स्वयं की बल्कि अन्य राहगीरों की भी जान जोखिम में पड़ सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव के समक्ष किया गया पार्क के लेआउट का प्रस्तुतिकरण

 

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन की पहचान कर चालक पर चालानी कार्रवाई की। साथ ही वाहन सवारों की काउंसलिंग कर उन्हें भविष्य में ऐसा कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई। वाहन चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और आगे ऐसा न करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक’—नारी सशक्तिकरण से होगा संकल्प साकार।

 

 

 

पुलिस की अपील:

“सनरूफ का प्रयोग यात्रा में आराम के लिए है, स्टंट के लिए नहीं। वाहन चलाते समय या उसमें बैठकर किसी भी तरह की स्टंटबाजी जानलेवा हो सकती है। कृपया यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।”

📍 मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस