उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी में परिवहन विभाग का व्यापक चैकिंग अभियान: 149 वाहन चालान और 44 वाहन सीज।

Spread the love

हल्द्वानी में परिवहन विभाग का व्यापक चैकिंग अभियान: 149 वाहन चालान और 44 वाहन सीज।

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 

परिवहन विभाग द्वारा दिनांक 31.07.2024 को मोटरयान अधिनियम 1988 एवं सपतित केन्द्रीय नियमावली 1989 के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन में संचालित ऑटो, टैम्पो एवं ई-रिक्शा के विरुद्ध विभिन्न रूटों पर व्यापक चैकिंग अभियान संचालित करते हुये 82 ऑटो, 20 टैम्पो व 25 ई-रिक्शा एवं 22 अन्य सहित कुल 149 वाहनों के चालान किये गये तथा 44 वाहनों को बंद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सीएम धामी ने शुरू की स्वरोजगार योजना

 

 

बिना फिटनेस 69 वाहन, बिना टैक्स 76 वाहन, बिना परमिट 25 वाहन, ओवरलोडिंग में 8. बिना बीमा 68, बिना डीएल 48, बिना प्रदूषण 28 वाहनों, 01 नो पार्किंग में वाहन पार्क करने, 12 परमिट से भिन्न मार्ग पर संचालन करने, 02 अनधिकृत अल्ट्रेशन, 03 वाहन संचालन के दौरान मोबाईल पर बात करने के अभियान में चालान किये गये। इसके अतिरिक्त 14 अन्य अभियोगों में वाहनों के चालान किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट* *प्रभावी पुलिसिंग/सुरक्षा व्यवस्था परखने IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में* *काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पैनी नजर* *शराब के नशे में मदहोश, अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*

 

 

 

सभी प्रवर्तन अधिकारियों को निरन्तर ऑटो व अन्य थी व्हीलर वाहनों की सघन चैकिंग करने एवं नियमों के विपरीत संचालित वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। अभियान में परिवहन विभाग के 01 एआरटीओ, 05 परिवहन कर अधिकारी तथा बाईक स्क्वायड के उप निरीक्षक सम्मिलित थे।