उधम सिंह नगर क्राइम दिनेशपुर

अज्ञात कारणों के चलते 22 वर्षीय युवक ने अपनी ही दुकान में फांसी लगाकर कीआत्महत्या।

Spread the love

अज्ञात कारणों के चलते 22 वर्षीय युवक ने अपनी ही दुकान में फांसी लगाकर कीआत्महत्या।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

दिनेशपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी ही दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

 

जानकारी के अनुसार मूल रूप से दिल्ली निवासी 22 वर्षीय राजू बढ़ाई पुत्र अरुण बढ़ाई दिनेशपुर में अपने दादा जी के घर पर रहता था। उसकी दुर्गा मंदिर गली में कपड़े की दुकान चलाता था। बुधवार की देर रात्रि तक जब राजू घर नही पहुंचा तो स्वजनों ने दुकान जाकर देखा तो दुकान का शटर आधा बंद था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में घिनौनी वारदातः सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता सलाखों के पीछे।

 

 

 

भीतर जाकर देखा तो रोशनदान से रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला तो उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजनों ने बताया युवक की अभी शादी नही हुई थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जुए की महफिल में पुलिस की एंट्री, 5 खिलाड़ी सीधे सलाखों के पीछे