उत्तर प्रदेश क्राइम

डॉक्टर के बेटे की बालकनी से गिरने से मौत, परिजनों में हड़कंप

Spread the love

डॉक्टर के बेटे की बालकनी से गिरने से मौत, परिजनों में हड़कंप

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार की सुबह डॉक्टर का बेटा अपार्टमेंट के द्वितीय तल की बालकनी से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घरवालों को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  युवक से मारपीट केस ने पकड़ा तूल, भाजपा कार्यकर्ताओं का कोतवाली घेराव

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली।हादसा शास्त्रीपुरम स्थित कृष्णा लोक अपार्टमेंट में हुआ। यहां डॉक्टर वीरेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह जिला अस्पताल में नेत्र रोग विभाग में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा आदित्य नीट की तैयारी कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में फिल्मी अंदाज़ में अपहरण व लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

 

बताया कि वह सुबह करीब 5.30 बजे बालकनी में खड़े होकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जानकारी जुटाई है। घटना के बाद से घर में चीख पुकार मची हुई है। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजुनाथ टीसी के निर्देशों पर नैनीताल पुलिस का एक्शन, शराब तस्करी पर वार।