रामनगर में घिनौनी वारदातः सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता सलाखों के पीछे।
रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक
रामनगर क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। टांडा मल्लू निवासी सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति राजकुमार को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपनी 13 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
तहरीर के अनुसार आरोपी ने नशे की हालत में इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में FIR संख्या 91/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2) F, 115 (2) तथा POCSO Act की धारा 5 (N) और 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।





