उत्तराखंड क्राइम रामनगर

लापता किशोर का शव बरामद, दोस्त से मिलने के बाद हुआ था गायब

Spread the love

लापता किशोर का शव बरामद, दोस्त से मिलने के बाद हुआ था गायब

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर, नैनीताल – मालधन क्षेत्र के कुम्बगडार गांव निवासी 17 वर्षीय चंदन कुमार का शव 15 अक्टूबर 2024 को मनोरथपुर स्थित नहर से बरामद हुआ। मृतक चंदन 14 अक्टूबर को अपनी मौसी को आनंद नगर मालधन नंबर 7 छोड़ने के बाद कानिया में अपने दोस्त से मिलने निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में ड्रग माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, 645 इंजेक्शन पकड़े गए

लापता होने के बाद छानबीन शुरू

चंदन के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। डायल 112 की पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर खोजबीन की, जहां चंदन की मोटरसाइकिल (यूके 19-7564) बरामद हुई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  SSP मीणा की रणनीति ने फायरिंग गैंग को पहुँचाया सलाखों के पीछे, बेतालघाट पुलिस को बड़ी सफलता — मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू समेत 03 गिरफ्तार, अब तक कुल 09 आरोपी हवालात में।

 

नहर में मिला शव

15 अक्टूबर की सुबह बासीटीला मनोरथपुर नहर में चंदन कुमार का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया।

 

 

 

पुलिस की जांच जारी

पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि चंदन की मौत दुर्घटनावश हुई या किसी अन्य कारण से।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष पद भाजपा को, उपाध्यक्ष पद कांग्रेस को—टॉस से तय हुआ नतीजा।

चंदन की असामयिक मौत से परिवार सदमे में है और क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजन न्याय की उम्मीद में पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।