उत्तर प्रदेश क्राइम

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।

Spread the love

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

गोरई चौकी क्षेत्र में गांव रजावल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। गांव साथिनी निवासी 45 वर्षीय बलवीर पुत्र नानक अपनी बेटी के यहां से बाइक से लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे गोरई-गोंडा रोड पर गांव रजावल के समीप अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को खबर देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बलवीर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। वह अपने पीछे पत्नी सहित चार बेटे व चार बेटियों को छोड़ गए हैं। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*