उत्तर प्रदेश क्राइम

तेज रफ्तार बस की टक्कर से 70 वर्षीय समाचार पत्र विक्रेता की मौत

Spread the love

तेज रफ्तार बस की टक्कर से 70 वर्षीय समाचार पत्र विक्रेता की मौत

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

मंगलवार शाम करीब छह बजे बरेली के गांव अंडला में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 70 वर्षीय बालकिशन शर्मा को टक्कर मार दी। बालकिशन शर्मा समाचार पत्र विक्रेता थे और करीब 30 साल से इस पेशे से जुड़े थे।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में आपराधिक घटना करने वालों की खैर नहीं, महिला सुरक्षा सर्वोपरि- एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* *महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अभियुक्त को SOG तथा मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद*

 

 

बताया जाता है कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे और सड़क पार करने के लिए जैसे ही उठे, बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान रात करीब 9 बजे उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*

 

 

बालकिशन शर्मा की मौत से परिवार में शोक की लहर है। उनकी पत्नी मुन्नी देवी और अविवाहित बेटी नंदिनी शर्मा सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।