लापरवाह चालकों पर कसा शिकंजा—प्रेसर हॉर्न लगे 47 वाहन पकड़े गए

लापरवाह चालकों पर कसा शिकंजा—प्रेसर हॉर्न लगे 47 वाहन पकड़े गए

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल जिले में यातायात अनुशासन को सख्ती से लागू करने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस और सीपीयू टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार

इसी क्रम में पिछले दो दिनों के दौरान निरीक्षक यातायात हल्द्वानी महेश चंद्रा ने हल्द्वानी शहर में प्रेसर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 47 वाहन चालकों के चालान काटे और ₹47,000 संयोजन शुल्क जमा कराया।
मौके पर ही सभी वाहनों से प्रेसर हॉर्न उतारकर ज़ब्त कर लिए गए।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि प्रेसर हॉर्न पूरी तरह प्रतिबंधित हैं, यह न केवल कानून के विरुद्ध है बल्कि आमजन को भारी परेशानी पहुंचाता है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अवैध हॉर्न का उपयोग न करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग दें।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

karki
inder