नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई: SOG और काठगोदाम पुलिस के संयुक्त अभियान में मशहूर महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई: SOG और काठगोदाम पुलिस के संयुक्त अभियान में मशहूर महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

SOG व काठगोदाम पुलिस की गिरफ्त में आई मशहूर स्मैक तस्कर चच्ची, कमाए रुपये भी बरामद

बागजला की मशहूर शकीला उर्फ चच्ची हुई 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान के अंतर्गत जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम किये जाने हेतु जनपद के सभी थाने प्रभारी /SOG को अभियान चलाकर नशे के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से लोहियाहेड के टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 08 वर्षीय बेटे देव का होगा निःशुल्क उपचार

 

 

 प्रकाश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी नगर, श्री नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हलद्वानी के पर्यवेक्षण में श्री विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में दिनांक 07.06.24 को थाना काठगोदाम पुलिस एवं जनपद की SOG की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान बागजला गौलापार से शकीला उर्फ चच्ची नाम से मशहूर स्मैक तस्कर महिला को 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ‘Uttarakhand at 25: A Himalayan State with Infinite Possibilities’ पुस्तक का किया विमोचन

उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी-

शकीला उर्फ चच्ची पत्नी महबूब निवासी बागजला थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल

यह भी पढ़ें 👉  आपदा से बंद मोटर मार्ग पर शीघ्र जेसीबी मसीनो को भेज मार्गो को खोलने के दिये निर्देश*

बरामदगी
1- 49 ग्राम स्मैक
2- स्मैक बेचकर कमाए रु0-10450/-

गिरफ्तारी टीम-
1- संजीत राठौर ( प्रभारी SOG नैनीताल)
2- फ़िरोज़ आलम ( चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम)
3- हे0कानि0 हेमंत सिंह (SOG)
4- कानि0 चंदन सिंह (SOG)
5-म0कानि0 इंदु जलाल
6-म0कानि0 श्वेता मेहता

karki
inder