उत्तराखंड रामनगर सियासत

रामनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

Spread the love

रामनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

रामनगर में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

प्रदर्शन शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौड़ियाल के साथ हुई कथित मारपीट की घटना के विरोध में आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने घटना को लोकतंत्र और प्रशासनिक व्यवस्था पर हमला बताते हुए आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में कुछ लोग खुद को कानून से ऊपर समझने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश का तुरंत असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

रणजीत रावत ने कहा कि किसी प्रशासनिक अधिकारी के साथ उसके ही कार्यालय में मारपीट अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और यह शासन-प्रशासन के बीच तालमेल की कमी को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है और सरकार हालात संभालने में असफल साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में नेचर गाईड ट्रेनिंग सेंटर और सर्टिफिकेशन कोर्स शीघ्र किया जाए शुरू

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उन्हें जेल नहीं भेजा गया तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में जन आंदोलन शुरू करेगी।

प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।